फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   292 crore rupees from toll plaza

Hapur News: हापुड़ में दो टोल प्लाजा से स्टांप शुल्क के वसूले जाएंगे 292 करोड़ रुपये

Wed, 04 Dec 2024 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 04 Dec 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
292 crore rupees from toll plaza
हापुड़। अब टोल प्लाजा स्टांप शुल्क से बच नहीं पाएंगे। छिजारसी और गढ़ के अल्लाहबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा से करीब 292 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क वसूलने की तैयारी कर ली गई है। डीएम प्रेरणा शर्मा के निर्देश पर स्टांप कार्यालय से दोनों टोल प्लाजा को नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं, बुलंदशहर हाईवे 334 पर स्थित कुराना टोल पर स्टांप शुल्क के निर्धारण के लिए दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने विभिन्न कंपनियों को टोल वसूली का ठेका दिया हुआ है। शासन ने जिला प्रशासन को जारी निर्देशों में टोल वसूली के हिसाब से संबंधित कंपनियों से स्टांप शुल्क की वसूली करने के लिए कहा है। इसके बाद हापुड़ जिला प्रशासन ने जिले के तीनों टोल पर स्टांप शुल्क निर्धारण के लिए एआईजी रजिस्ट्रेशन अरुण शर्मा को निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने छिजारसी और गढ़ टोल प्लाजा के अनुबंध अभिलेखों का परीक्षण कर लिया है। बुलंदशहर हाईवे 334 पर स्थित कुराना टोल से अभी दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार छिजारसी टोल प्लाजा को दिल्ली हापुड़ मेरठ एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड को 6367.27 करोड़ रुपये में 13 जनवरी 2024 से 22 साल की लीज पर दिया गया है। यहां से स्टांप वसूल के लिए कंपनी को 254.69 करोड़ का नोटिस जारी करने की तैयारी है। गढ़ टोल प्लाजा आईआरबी हापुड़ मुरादाबाद टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के पास है। यह ठेका 29 मई 2018 से 20 साल के लिए है। आईआरबी कंपनी को 37.77 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क जमा कराने का नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

यह पूरा मामला स्टांप एक्ट के तहत आता है। टोल वसूली के हिसाब से दो प्रतिशत स्टांप व दो प्रतिशत विकास शुल्क की वसूली का प्रावधान है। डीएम के निर्देश स्टांप शुल्क की कमी के लिए वाद दायर कराते हुए दोनों टोल प्लाजा की ठेकेदार कंपनियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। -अरुण शर्मा, एआईजी, रजिस्ट्रेशन।


------

रोज होती है लाखों की वसूली

हापुड़ में तीन टोल प्लाजा अभी चल रहे हैं। हैं। निर्माणाधीन मेरठ गढ़ हाईवे पर पौपई गांव के पास एक और टोल प्लाजा प्रस्तावित है। तीन टोल प्लाजा पर प्रतिदिन वाहन चालकों से लाखों रुपये की वसूली हो रही है।छिजारसी टोल प्लाजा से प्रतिदिन 45 हजार के करीब वाहन गुजरते हैं। अनुमान के मुताबिक यहां करीब 90 लाख की वसूली होती है। गढ़ के अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा से प्रतिदिन 35 हजार से ऊपर वाहन गुजरते हैं। यहां पर करीब 50 से 60 लाख की वसूली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed