फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   28 shops allotment cancelled

Hapur News: पालिका की 35 दुकानों का आवंटन होगा निरस्त

Wed, 06 Dec 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 06 Dec 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
28 shops allotment cancelled
पिलखुवा। आवंटियों द्वारा भुगतान न किए जाने पर पालिका ने दुकानों के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका का 35 दुकानों के आवंटियों पर 4.42 करोड़ रुपये का बकाया है। निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले पालिका दो बार नोटिस भेजकर भुगतान जमा करने का आग्रह कर चुकी है, लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद ने 2008 में खुली बोली के माध्यम से 38 दुकानों का आवंटन किया था। सभी दुकानें नगर पालिका परिषद में बने कैंपस में हैं। जिनमें से दो आवंटियों द्वारा धनराशि जमा कर दुकानों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है, जबकि एक आवंटी द्वारा दुकान का समर्पण किया जा चुका है। बाकी 35 आवंटियों द्वारा भुगतान जमा नहीं कराया गया है। जिन पर पालिका का 4.42 करोड़ रुपया बकाया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दुकान आवंटियों को दो बार नोटिस भेजकर बकाया जमा कर दुकानों की रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन आवंटियों द्वारा नोटिस का जवाब तक नहीं दिया है। इसके कारण दुकानों के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द ही सभी दुकानों का आवंटन निरस्त कर दोबारा से आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed