फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीएमओ ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया

सीएमओ ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया
सीएमओ ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह ने सोमवार को सिंभावली पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने पीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा वहीं महिला चिकित्सक के अस्पताल से गायब रहने व नवजात की मौत के मामले में भी स्पष्टीकरण मांगा गया तथा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह ने सोमवार को सिंभावली के गांव बक्सर में स्थित पीएचसी के जच्चा बच्चा वार्ड, औषधि कक्ष, कोल्ड चैन, औषधि वितरण कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि पीएचसी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं थे। जिसके चलते उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ के निरीक्षण की सूचना मिलते ही सिखेड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशी भूषण भी पहुंच गए। सीएमओ ने डॉ. शशी भूषण को पीएचसी में पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि पीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी पर अस्पताल में न पहुंचने के आरोप समेत जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने चिकित्सकों को लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी, डॉ. आनंदमणि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद महिला चिकित्सक के नदारद होने पर हुआ हंगामा

गढ़मुक्तेश्वर। सीएमओ द्वारा सिंभावली पीएचसी के निरीक्षण के तुरंत बाद ही महिला चिकित्सक के चले जाने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क उठे। जिन्होंने पीएचसी का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी की लगातार गैर हाजिरी की शिकायत पर सोमवार को सीएमओ डॉ. राजवीर ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. मीनाक्षी अस्पताल में मौजूद रहीं, लेकिन निरीक्षण समाप्त होने पर सीएमओ के जाते ही वह भी पीएचसी से चली गईं। जिसकी सूचना मिलते ही भाकियू के प्रदेश सचिव एसपी कर्दम, ग्राम प्रधान राखी गौड़ के पति अमित गौड़ समेत दर्जनों कार्यकर्ता पीएचसी पहुंच गए। जिन्होंने पीएचसी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला चिकित्सक की लापरवाही के चलते अस्पताल में प्रसव के लिए आई एक महिला समेत उसके नवजात शिशु की मौत हो चुकी है। वहीं चिकित्सा के लिए आने वाली महिला मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चिकित्सक पर कार्रवाई करने और पीएचसी में दूसरी महिला चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की। इस मौके पर प्यारे लाल, देवेंद्र, इरफान, गुलफाम, गजेंद्र, अनीस, अलीम, मुश्ताक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed