{"_id":"5c5353efbdec22108404bdc6","slug":"21548964847-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के निरीक्षण में सात शिक्षक मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के निरीक्षण में सात शिक्षक मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए के निरीक्षण में सात शिक्षक मिले अनुपस्थित
हापुड़। बीएसए ने शनिवार को लाखन स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात शिक्षक अनुपस्थित मिले, सभी का एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि लाखन के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका अनीता चौहान, सहायक अध्यापिका शैलजा सिंह, मधुलिका, कामदा द्विवेदी, शिक्षामित्र रीना चौहान अनुपस्थित रहीं। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापिका सुनीता मित्तल, सहायक अध्यापिका शिल्पी जैन अनुपस्थित मिली। लापरवाही बरतने वाले सभी अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है, साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की कार्यप्रणाली पर कठोर कार्रवाई होगी।