{"_id":"5b69eb694f1c1ba33e8b5a2b","slug":"21533668201-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता चल रहा स्कूल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता चल रहा स्कूल सीज
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता चल रहे स्कूल सीज को सीज करने का निर्देश
हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत में बिना मान्यता के धड़ल्ले से चल रहे एक पब्लिक स्कूल को डीआईओएस ने छापामार कार्रवाई कर सीज करने का निर्देश दिया है। स्कूल में नर्सरी से कक्षा दस तक के करीब 350 छात्रों को पढ़ाया जा रहा था। कार्रवाई से फर्जी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक को बीते कई दिन से सपनावत के फर्जी स्कूल चलाए जाने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। मंगलवार को डीआईओएस ने टीम के साथ डायमंड पब्लिक स्कूल पर छापा मार कार्रवाई कर दस्तावेजों की जांच की। इसमें विद्यालय की पूर्व में हुई पांचवीं तक की मान्यता वर्ष 2016 में ही समाप्त हो गई थी। विद्यालय में अपात्र शिक्षकों द्वारा सैकड़ों छात्र-छात्राओं की शिक्षा के साथ खिलवाड़ होता पाया गया। मामले की गंभीरता पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को सील करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो