फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ब,जिली निगम के मीटर विभाग में लाखों का घोटाला!

ब,जिली निगम के मीटर विभाग में लाखों का घोटाला!

Tue, 01 May 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ब,जिली निगम के मीटर विभाग में लाखों का घोटाला!
बिजली निगम के मीटर विभाग में लाखों का घोटाला
विज्ञापन


हापुड़। बिजली निगम के मीटर विभाग में कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों का घोटाला सामने आया है। निगम कर्मियों ने सही मीटर की सीलिंग रिपोर्ट पर आईडीएफ दर्शाकर करीब एक लाख रुपये की रीडिंग को खत्म कर मीटर को बदल दिया। इस मामले का खुलासा होते ही अफसरों ने एई मीटर को जांच सौंपकर सात दिन में आख्या मांगी है। इस तरह के मामले में पहले भी एसई, ईई समेत चार अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र में 21 मार्च 2018 को मीटर विभाग के कर्मचारियों ने कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए लगे मीटर को आईडीएफ दिखाकर बदल दिया था। सीलिंग रिपोर्ट में सिर्फ 2609 यूनिट दर्शाई गई। जबकि इससे पूर्व जारी बिलों में यूनिट 14238 दर्शाई जा रही थी और मीटर भी ओके था।
विज्ञापन

यदि मीटर खराब हो जाता है तो आईडीएफ दर्शाकर उसकी बदली में निगम अफसर कई महीने निकाल देते हैं, लेकिन यहां मार्च 2018 में मीटर रीडर की ओर से जिस मीटर में 14238 यूनिट दर्शाई गई थी और मीटर पर भी ओके की रिपोर्ट थी। निगम कर्मियों ने उपभोक्ता से साठगांठ कर मार्च महीने में ही उसे आईडीएफ दिखाकर बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर उस घोटाले से निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा मंगलवार को निगम कार्यालय पहुंचे श्रीनगर निवासी राहुल सिंह, आदर्शनगर कालोनी निवासी, शिवराज, पीरबाउद्दीन निवासी रफीक अहमद ने बताया कि उनके घरों में लगा मीटर सही चल रहा था, लेकिन जांच के नाम पर मीटर के साथ छेड़छाड़ दिखा दी गई, सुविधा शुल्क न देने पर उन पर जुर्माना ठोकने की बात कही जा रही है।
एक वर्ष पूर्व मीटर की रीडिंग के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई पर गाज गिर गई थी, सभी का जिले से तबादला कर दिया गया था, लेकिन अब फिर से इस तरह के घोटालों की रूपरेखा तैयार की जाने लगी है। यही कारण है कि लोग बिजली के निजीकरण की मांग उठा रहे हैं।

अधिशासी अभियंता मीटर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। इस संबंध में एई मीटर को जांच सौंपकर, सात दिन के अंदर जांच आख्या मांगी गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed