{"_id":"5ac5181d4f1c1bd3618b5657","slug":"21522866205-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग इंस्पेक्टर के छापे से हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग इंस्पेक्टर के छापे से हड़कंप मचा
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग इंस्पेक्टर के छापे से मचा हड़कंप
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा की गई छापामार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं इंस्पेक्टर ने पीएचसी से भी सैंपल लिए। ड्रग इंस्पेक्टर लव कुश कुमार ने बुधवार को सिंभावली में मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई की। दोपहर बाद एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे लव कुश ने वहां से एक टेबलेट का सैंपल लिया। क्षेत्र में डीआई की सूचना मिलते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और वह लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इसके बाद डीआई सिंभावली पीएचसी पहुंचे। वहां उन्होंने फार्मेसी से कैप्सूल, कफ सीरप, इंजेक्शन, टेबलेट्स के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। डीआई के जाने के बाद स्टोर संचालकों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो