फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्रधानमंत्री से संवाद कर गदगद है, हापुड़ का महेश

प्रधानमंत्री से संवाद कर गदगद है, हापुड़ का महेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से संवाद कर गदगद है, हापुड़ का महेश
प्रधानमंत्री से संवाद कर गदगद हैं, हापुड़ का महेश
विज्ञापन


हापुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद कर हापुड़ के महेश तोमर फूले नहीं समा रहे हैं। क्योंकि समूचे उत्तर प्रदेश में सिर्फ उनसे ही संवाद किया गया। करीब सात मिनट तक उनके सवाल का जवाब देते प्रधानमंत्री ने उनका नाम लेकर बैठने के लिए कहा जिस पर कार्यस्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
हापुड़ से भी कई दर्जन कार्यकर्ताओं के नाम प्रधानमंत्री से संवाद के लिए भेजे गए थे, लेकिन सिर्फ महेश का नाम चयन हुआ था। महासंवाद कार्यक्रम के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की जनता का अभिनंदन किया और कहा कि अब वह हापुड़ की जनता से बात करेंगे। तभी महेश तोमर हाथ में माइक लेकर खड़े हो गए। उन्होंने अपना परिचय दिया और सवाल पूछना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महेश तोमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 2014 से 2019 तक के सफल सफर को सराहा और आगे की योजना जाननी चाही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब सात मिनट तक उनसे संवाद किया और बैठ जाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री को सामने लगी स्क्रीन पर खड़ा देख महेश तोमर ने बैठना असहज समझा। पीएम ने तीन चार बार उन्हें नाम लेकर बैठने को कहा। उसके बाद कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से गड़गड़ा उठा। महेश तोमर मोहल्ला राजीव विहार के निवासी और भाजपा के सेक्टर सात के संयोजक और बूथ संख्या 125 के अध्यक्ष भी हैं। उनका प्रधानमंत्री से सीधा संवाद होने पर उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed