{"_id":"5bca0e54bdec2269424c0031","slug":"201539968596-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगी 80 प्रतिशत छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगी 80 प्रतिशत छूट
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलेगी 80 प्रतिशत छूट
गढ़मुक्तेश्वर। कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि यंत्र की खरीद पर 80 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वहीं ऑन लाइन खरीदने पर यंत्र किसानों को तुरंत मिल जाएंगे।
कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक सतीश चंद शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा एक किसान को दो यंत्रो की खरीद पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। जबकि दो यंत्रो से अधिक खरीदने पर 80 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि उक्त योजना का लाभ केवल 30 अक्तूबर तक ही दिया जा रहा है। कृषि विभाग में पंजीकृत किसान उक्त यंत्रों को ऑन लाइन बुक कराने के बाद बिल उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा कराकर छूट का लाभ उठा सकते हैं। जिसके लिए किसानों को एक शपथ पत्र देना होगा कि वह खरीदे गए यंत्र को पांच साल तक नहीं बेचेगा। इसके अलावा किसान के नाम ट्रैक्टर होना अनिवार्य है। यह योजना सीटू के तहत दी जाएगी।