फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   20 thousand medical kit for corona

तैयारी: 20 हजार कोरोना किट होंगी तैयार, संक्रमण फैलने पर होगा वितरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
20 thousand medical kit for corona
हापुड़। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की 20 हजार किट तैयार होंगी। संक्रमण का प्रसार होने के दौरान इन्हें आसानी से मरीजों तक पहुंचाया जा सकेंगा। एंटीजन किट के बजाए आरटीपीसीआर जांच बढ़ाने के आदेश दिए हैं, ताकि संक्रमण समय रहते पकड़ में आ सके।
विज्ञापन

जिले में अब तक दो कोरोना के मरीज मिले हैं, दिल्ली व अन्य कई जिलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए आरक्षित वार्डों में ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई कराई जा रही है। ऑक्सीजन प्लांटों के साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व अन्य उपकरण भी दुरुस्त कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी और जिला अस्पताल के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी रेंडम जांच के आदेश सीएमओ ने दिए हैं। नोडल अधिकारी को प्रतिदिन 1800 तक जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। बहरहाल, अधिकारी संक्रमण के प्रसार को नियंत्रण में बता रहे हैं, तीसरी लहर के मुकाबले इस लहर में प्रसार कम दिख रहा है। फिर भी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सचेत रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-किट में मिलेंगी ये दवाएं-
टैब पीसीएम 500, टैब मोंटेयर आईसी, टैब विटमिन सी, टैब कैलशिफरोल, टैब एजीथ्रोमाइसिन, टैब मल्टीविटमिन।
--
दवाओं की नहीं रहेगी कमी
मरीजों के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। किट तैयार कराकर, जरूरत पड़ने पर मरीजों में वितरित कराई जाएंगी। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।- डॉ. सुनील त्यागी, सीएमओ।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed