फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सास-ससुर को नशीला पदार्थ खिला घर से भागी महिला

सास-ससुर को नशीला पदार्थ खिला घर से भागी महिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सास-ससुर को नशीला पदार्थ खिला घर से भागी महिला
सास-ससुर को नशीला पदार्थ खिला घर से भागी महिला
विज्ञापन

--ससुर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में सास-ससुर को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला घर से फरार हो गई। ससुर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बुजुर्ग किसान ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि मंगलवार की देर शाम उसका बेटा खेतों पर काम करने के लिए गया हुआ था। बहू ने खाना बनाने के बाद उसे और उसकी पत्नी को कुछ खिला दिया। किसान का कहना है कि खाना खाने के कुछ ही देर बाद वह और उसकी पत्नी बेहोश हो गई। काफी देर बाद जब उसका बेटा घर लौटा, तो दोनों को बेहोश पाया। पत्नी की तलाश की, तो वह भी घर पर नहीं मिली। उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग ने बताया कि बुधवार को उपचार के बाद होश में आने पर उसने थाने में तहरीर दी है। जिसका आरोप है कि बहू घर में रखी हजारों रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। एसओ रवि रतन ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed