फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को लांबित रखने पर गिरेगी गाज

पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को लांबित रखने पर गिरेगी गाज

Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को लांबित रखने पर गिरेगी गाज
पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को
विज्ञापन

लंबित रखने पर गिरेगी गाज

हापुड़। आईजीआरएस व जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को लंबित रखने के मामले में लापरवाह अफसरों पर गाज गिर सकती है। डीएम ने हापुड़ टीम के नाम से एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप पर अधिकारियों को प्रतिदिन शिकायतों की स्थिति को डालना होगा, जिसकी डीएम स्वयं मॉनीटरिंग करेंगी। लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विभिन्न समस्याओं से परेशान लोगों की शिकायत रहती थी कि वह अफसरों के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हैं, लेकिन उनकी समस्या को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इस समस्या पर शासन ने आईजीआरएस जन सुनवाई पोर्टल लांच किया था। इन पोर्टल पर पीड़ित ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका संज्ञान सीधे शासन लेता है। इसके बाद प्राथमिकता से समस्या के निस्तारण को लेकर स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। मगर, कई अफसर अभी भी पोर्टल पर गलत आख्या दर्ज कर लोगों की समस्या का निस्तारण नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात पाने को डीएम ने अब हापुड़ टीम के नाम से एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में जिलेभर के तमाम अधिकारियों को जोड़ा गया है। पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक शिकायत की स्थिति को हर दिन ग्रुप अधिकारियों को ग्रुप पर दिखाना होगा। शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है। डीएम अदिति सिंह का कहना है कि पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक शिकायत का निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है। अफसरों को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed