फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष ने संस्कृत में ली शपथ

हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष ने संस्कृत में ली शपथ

Tue, 12 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष ने संस्कृत में ली शपथ
हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष ने संस्कृत में ली शपथ
विज्ञापन

-जनसमूह के बीच पालिका परिषद परिसर में 41 सदस्यों को शपथ दिलाई
-बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों के साथ ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नव निर्वाचित नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत एवं 41 पालिका सदस्यों ने पालिका परिसर में मंगलवार को लोगों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। नए अध्यक्ष ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की। इस दौरान वंदेमातरम गाया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हापुड़ नगर पालिका परिषद का मूल मंत्र होगा सबका साथ सबका विकास। शहर की समस्या को वह जनता के साथ मिलकर हल करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह हापुड़ को विकास के मामले में प्रदेश में पहले पायदान पर लाया जाए। इस मौके पर मौजूद सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह हापुड़ नगर पालिका के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में हापुड़ शहर में विकास की बयार बहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि जनता जिस आशा के साथ भाजपा प्रत्याशी को चुना है। उस आशा और उम्मीद को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत को एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। जबकि सभी सभासदों को चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने दस-दस के ग्रुप में शपथ दिलाई। इस दौरान नगर पालिका परिषद परिसर में हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सुयश वशिष्ठ ने किया। इससे पहले प्रफुल्ल सारस्वत ने स्यामा प्रसाद, डा. भीम राव अंबेडकर और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, संजय कृपाल, चक्रवृत्ति गर्ग, पूर्व विधायक जय प्रकाश, प्रवीन सेठी, दुष्यंत त्यागी, राकेश त्यागी, दिनेश कपूर, राजीव अग्रवाल, प्रदीप त्यागी बबलू, नवीन अग्रवाल, विकास गर्ग, विजय शंकर शर्मा, मनोज शर्मा, डा. विपिन गुप्ता, सुधीर गोयल, पंकज गर्ग, जगदीश प्रधान, कपिल एसएम, अशोक बबली, सुभाष, प्रदीप पप्पू आदि उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण के बाद गाया गया वंदेमातरम
नगर पालिका परिषद परिसर में शपथ ग्रहण करने के बाद वंदेमातरम गाया गया। लोगों ने वंदेमातरम गाकर देश के प्रति अपने सम्मान को जाहिर किया। इस दौरान निर्वाचित मुस्लिम प्रत्याशी भी खड़े रहे जिससे आपसी सद्भाव की झलक देखने को मिली।

संस्कृत में बनाया शपथ पत्र
ततारपुर गुरुकुल महाविद्यालय के आचार्य और उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत बोर्ड के सदस्य कुशलदेव ने शासन से प्राप्त शपथ प्रारूप को संस्कृत में अनुवाद किया। उसके बाद चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने संस्कृत में शपथ लेकर सभी को चौंका दिया।


आईआईए के अध्यक्ष ने दी बधाई
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर अध्यक्ष धीरज चुग ने नवनियुक्त चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत को उनके शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एक युवा और ऊर्जावान व्यक्तित्व के नए चेयरमैन के निर्देशन में हापुड़ नगर विकास के नए आयामों को छुएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed