फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   डिजिटल दुनिया में गायब हो रही चेहरे की खूबसूरती

डिजिटल दुनिया में गायब हो रही चेहरे की खूबसूरती

Tue, 20 Jun 2017 11:44 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल दुनिया में गायब हो रही चेहरे की खूबसूरती
डिजिटल दुनिया में गायब हो रही चेहरे की खूबसूरती
विज्ञापन


आजकल की लाइफ स्टाइल में जहां मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, आदि जीवन का हिस्सा बन गए हैं, वहीं इससे लोग अपनी खूबसूरती भी खोते जा रहे हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ईमेल में लगातार आंखें गड़ाए रखने से आंखों के साथ साथ चेहरे की त्वचा पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

लगातार फोन पर रहना, फोटो क्लिक करना, शेयर करना, मेल करना या फिर टेक्स्ट करना, इन सभी गतिविधियों में चेहरे व गर्दन की मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है। इस स्थिति की अधिकता चेहरे व गर्दन पर झुर्रियां पैदा कर देती है।
विज्ञापन


फोन को लगातार इस्तेमाल करने से फोन पर बहुत सारे बैक्टेरिया लग जाते हैं। जब फोन चेहरे के संपर्क में आता है तो उससे चेहरे पर भी संक्रमण होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ध्यान न देने पर त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। फोन पर बातें करने से वह गर्म हो जाता है। इससे कान और गाल की त्वचा पर झुलसने के निशान पड़ सकते हैं।

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके गुप्ता का कहना है कि स्क्रीन पर लगातार नजर गड़ाए रहने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं। आधे घंटे से अधिक समय तक फोन के इस्तेमाल से मोबाइल स्क्रीन की लाइट से निकलने वाली किरणें त्वचा के लिए हानिकारक होती हैं।

इसके अलावा नींद न आना व आंखों पर तनाव आदि से चेहरे की मांसपेशियां विकृत होने लगती हैं। ऐसे में मोबाइल के त्वचा पर कई तरह से दुष्प्रभाव होते हैं। उन्होंने बताया कि पहले पिंपल और उसके बाद निशान पड़ने जैसी दिक्कत आती थीं, अब कम उम्र में बारीक रेखाएं, झुर्रियों व त्वचा पर बढ़ती उम्र के निशान के अलावा झाइयों की समस्या आम हो रही हैं।


इससे बचने के लिए अगर आधे घंटे से अधिक समय तक स्क्रीन पर रहना है तो सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। स्क्रीन की लाइट को डिम करके रखने से भी राहत मिलती है। अंधेरे में फोन के अधिक उपयोग से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed