{"_id":"5bf85de9bdec22418d761312","slug":"181543003625-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
हापुड़। मौसम का मिजाज बदलते ही धुंध के कारण रेलगाड़ियों की चाल मंदी पड़ गई है। शुक्रवार को मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि शुक्रवार को जयनगर से चलकर अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटा, रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस साढ़े दस घंटा देरी से पहुंची।
इलाहाबाद से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस चार घंटा, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, प्रतापगढ़ से पुरानी दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पांच घंटा, फैजाबाद से पुरानी दिल्ली जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कोहरा रेलगाड़ियों की गति में अवरोधक बन रहा है। ट्रेनों की चाल सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।