फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लेखपाल संघ के आठ पदाधिकारियों पर एस्मा के तहत मुकदमा

लेखपाल संघ के आठ पदाधिकारियों पर एस्मा के तहत मुकदमा

Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल संघ के आठ पदाधिकारियों   पर एस्मा के तहत मुकदमा
लेखपाल संघ के आठ पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

हापुड़। लेखपालों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। तीनों तहसीलों के विभिन्न थानों में संघ के अध्यक्ष, सचिव और जिला अध्यक्ष व जिला सचिव के खिलाफ एस्मा के तहत सरकारी कार्य में बाधा डालने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जिले में कुल 92 लेखपाल में से 60 लेखपाल स्थायी हैं। इनमें से आठ लेखपाल मृतक आश्रित में तैनात हैं। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि मृतक आश्रित में सात लेखपालों के द्वारा अपने पद का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार दो लेखपाल परिविक्षाधीन भी अपना कार्य कर रहे हैं, जबकि केवल एक स्थायी लेखपाल ही कार्य कर रहा है। लेखपाल संघ के सभी तहसीलों में अध्यक्ष एवं सचिव, जिलाध्यक्ष व जिला सचिव द्वारा ड्यूटी पर वापस आने वाले लेखपालों को रोकने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हापुड़ कोतवाली में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, सचिव सुरेश चंद, तहसील अध्यक्ष रवीश कुमार राही, तहसील सचिव दयानंद शर्मा, धौलाना थाने में लेखपाल संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, सचिव अशोक शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर थाने में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राजकुमार, सचिव ताराचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुल मिलाकर आठ पदाधिकारियों के खिलाफ एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, एफआईआर के बावजूद नगर पालिका परिसर स्थित गांधी पार्क में लेखपालों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान साथी लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने को लेकर रोष भी व्यक्त किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि कोई भी लेखपाल कार्य पर नहीं लौटा है, सभी संगठित हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। लेखपालों के प्रति की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जब तक सरकार लेखपालों की मांग पर सकारात्मक कदम नहीं उठाएगी, तब तक लेखपाल अपनी मांगों पर अडिग रहेंगे। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed