{"_id":"5a4a78384f1c1b193e8bbde7","slug":"181514829880-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में धांधली का आरोप लगा कोर्ट पहुंची लज्जारानी गर्गण्ण्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में धांधली का आरोप लगा कोर्ट पहुंची लज्जारानी गर्गण्ण्
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना में धांधली का आरोप लगा कोर्ट पहुंची लज्जारानी गर्ग
- पिलखुवा से भाजपा के टिकट पर आठ वोटों से हारी थी चेयरमैन पद की प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नगर निकाय चुनाव में आठ वोट से पराजित हुई पिलखुवा नगर पालिका चेयरमैन पद की प्रत्याशी लज्जारानी गर्ग ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए जिला न्यायालय में वाद दायर किया है। जिला न्यायालय ने 18 जनवरी को सुनवाई की तारीख निर्धारित की है।
नगर निकाय चुनाव में पिलखुवा चेयरमैन सीट पर कांटे की टक्कर थी। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी लज्जारानी गर्ग निर्दलीय प्रत्याशी रीता गोयल से महज आठ वोटों से हार गयी थीं। हंगामे के बीच पुन: मतगणना भी करवाई गई थी। इस मामले में लज्जारानी गर्ग ने मतगणना के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए जिला न्यायालय में दोबारा मतगणना कराने की मांग को लेकर वाद दायर किया है। अधिवक्ता उदय सिन्हा ने बताया कि वाद को लेकर न्यायालय ने 18 जनवरी को सुनवाई की तारीख निश्चित की है। गौरतलब है कि इससे पहले हापुड़ नगर पालिका सीट के प्रत्याशी मनीष सिंह भी पुन: मतगणना को लेकर न्यायालय का सहारा ले चुके हैं। उनके मामले की सुनवाई 11 जनवरी को होनी है।