{"_id":"599c70b44f1c1b91778b4664","slug":"181503424692-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसटी पास नहीं बनने से रोडवेज यात्रियों की जेब हो रही ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसटी पास नहीं बनने से रोडवेज यात्रियों की जेब हो रही ढीली
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएसटी नहीं बनने से यात्रियों की जेब हो रही ढीली
- हापुड़-नोएडा के बीच रोडवेज बसों के दैनिक यात्रियों की समस्या
- एआरएम बोले: नोएडा, कौशांबी के अफसरों से की जाएगी बात
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हापुड़ से नोएडा तक रोडवेज बसाें से सफर करने वाले यात्रियों को एमएसटी का लाभ नहीं मिल रहा है। डिपो से यात्रियों को स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इनसे सफर करने पर भी यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। एआरएम ने इस मामले को लेकर नोएडा, कौशांबी डिपो के अफसरों से बात करने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को दैनिक यात्रियों ने मुख्यमंत्री को फैक्स किया कि हापुड़ से रोजाना नोएडा नौकरी करने के लिए हजारों यात्री रोडवेज बसों से सफर करते हैं। रोडवेज बसों में एमएसटी नहीं बनाए जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इसकी कई बार वह डिपो के अफसरों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। यात्रियों को डिपो से स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके माध्यम से जब वह सफर करते हैं तो टिकट के बराबर ही पैसा खर्च होता है। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग 6 से 10 हजार रुपये तक की नौकरी करते हैं, ऐसे में करीब 3600 रुपये/महिला बस के किराए में उठ जाते हैं। जबकि एमएसटी से महीने का खर्च अधिकतम 1200 रुपये आता है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को फैक्स कर जल्द समस्या से राहत दिलाने की गुहार लगाई है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है इस मामले में नोएडा और कौसांबी डिपो के अफसरों से पत्राचार कर, यात्रियों को एमएसटी पास का लाभ दिलायेंगे। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जायेगा।