{"_id":"5999ccde4f1c1b14058b46ce","slug":"181503251678-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर जरा संभल कर निकलें--।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर जरा संभल कर निकलें--।
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर संभल कर निकलें आज, लग सकता है जाम
- सोमवार को सोमवती अमावस्या पर गंगा में लाखों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। भादो माह की अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
भादो मास की सोमवती अमावस्या पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के जनपदों के लाखों भक्त ब्रजघाट पहुंचने लगे हैं। बाहरी प्रांतों से श्रद्धालुओं के आगमन से तीर्थनगरी में चहल पहल बढ़ने लगी है। वहीं, सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसरों में श्रद्धालु डेरा डालने लगे हैं।
डुबकी लगाने का शुभ मुहूर्त
पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि भादो माह की अमावस्या के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रात:काल चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान पर्व प्रारंभ होगा, जो सूर्यास्त होने तक चलेगा।
रहेगी पुलिस की व्यवस्था
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज राजीव शर्मा ने बताया कि भादो अमावस्या पर आने वाले भक्तों के लिए सुरक्षा के चाकचौबंध प्रबंध किए गए हैं। हाईवे को जाममुक्त रखने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
बाहरी थानों से आने वाली पुलिस पर एक नजर--।
1-पांच सब इंस्पैक्टर
2-25 कांस्टेबल
3-एक प्लाटून पीएसी
4-दो टीएसआई
5-8 ट्रैफिक पुलिस कर्मी
6-दो महिला सब इंस्पैक्टर
7-8 महिला कांस्टेबल
8-एक दमकल गाड़ी
9-हाईवे पर खराब होने वाले वाहनों के लिए एक क्रेन
जाम की स्थिति इन रास्तों का करें इस्तेमाल
हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।