फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   10 अगस्त को बच्चों को खिलवाएं एल्बेंडाजोल-सीएमओ

10 अगस्त को बच्चों को खिलवाएं एल्बेंडाजोल-सीएमओ

Tue, 08 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 अगस्त को बच्चों को खिलवाएं एल्बेंडाजोल-सीएमओ
10 अगस्त को बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक
विज्ञापन


- जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खिलाई जाएगी पेट में कीड़ों की दवा
- 4.35 लाख छात्र किए चिन्हित, फिर 17 अगस्त को छूटे बच्चों को दी जाएगी दवा

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग 10 अगस्त को कृमि मुक्ति दिवस मनाएगा। बच्चों के पेट में कीड़े से हो रही परेशानी को दूर करने के लिए जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 4.35 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। वहीं, इस दौरान बाकी रह गए बच्चों को 17 अगस्त को फिर दवाएं दी जाएगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह ने मंगलवार को दी।
मंगलवार को सीएमओ ने कृमि मुक्ति दिवस पर बताया कि पेट में कीड़ों की वजह से बच्चे कुपोषण के शिकार हो रहे हैं, आयु के हिसाब से उनके दिमाग का विकास नहीं हो पा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए 10 अगस्त को जिलेभर के 1201 सरकारी स्कूल व 398 प्राइवेट स्कूलों के 4.35 लाख बच्चों को एल्बेडाजोल दवा खिलाई जाएगी। सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आना होगा। वहीं, 10 अगस्त में जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह जाएंगे उन्हें 17 अगस्त को खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा.प्रवीण शर्मा ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा अवश्य खिलवाएं, क्योंकि इस दवा के सेवन से बच्चों को पेट में कीड़ों की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed