{"_id":"596a63d74f1c1b44458b4898","slug":"181500144599-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन से लोगों को झेलनी पड़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन से लोगों को झेलनी पड़ी मुसीबत
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूट डायवर्जन से दिनभर जाम से जूझा शहर
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट कर दिया गया है। शनिवार को मेरठ से दिल्ली आने जाने भारी वाहनों को एनएच 58 से डायवर्ट कर वाया हापुड़ एनएच 24 से निकाला गया।
वाहनों को दबाव बढ़ने से शहर में मेरठ और दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति रही। वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलाने के लिए पुलिस मशक्कत करती नजर आयी।
शिवरात्रि पर गंगा से जल भरकर लाने के लिए कांवड़ियों की रवानगी तेज हो गयी है। वहीं कांवड़ियों का शहर से होकर गंतव्य को पहुंचने का सिलसिला भी तेज हो गया है।
इस स्थिति को देखते हुए मेरठ से दिल्ली की ओर आने जाने वाले भारी वाहन हापुड़ से होकर गुजारे जा रहे हैं। हालांकि पहले भारी वाहनों को पंद्रह जुलाई की मध्यरात्रि से डायवर्ट करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा एक दिन पहले ही डायवर्जन लागू कर दिया गया। शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने से मेरठ और दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति रही। दिल्ली रोड पर मेरठ तिराहे से रामलीला मैदान तक पूरे दिन जाम लगा रहा।
यहां से वाहन रेंगते हुए गुजरे। वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने के लिए यातायात कर्मियों काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कांवड़ियों में सीएम योगी के कुर्ते का क्रेज
कांवड़ियों में इस बार भगवा टी शर्ट और अंगोछों के साथ-साथ योगी स्टाइल कुर्ते का भी क्रेज है। युवाओं को यह कुर्ता खासा भा रहा है। हालांकि, बाजार में योगी के लगे टीशर्ट भी खूब बिक रहे हैं।
इनके क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार में इस प्रकार का माल शर्ट हो गया है। योगी कुर्ते की कीमत 130 रुपये है। जबकि टीशर्ट 50 से 100 रुपये तक में बिक रही है।
कांवड़ियों में दिखा जोश
हरिद्वार गंगा से जल लेेने के लिए रवाना हो रहे कांवड़ियों में गजब का जोश दिखाई दे रहा है। बोल बम, शंकर भगवान की जय के उद्घोष के साथ कांवड़ियों के जत्थे बड़ी संख्या में हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं।
शिविरों को किया जा रहा तैयार
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविरों को अंतिम रूप दिया जाना शुरू हो गया है। सड़क के किनारे श्रद्धालुओं के लिए शिविरों में हर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ने ली बैठक
कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए शनिवार शाम रेलवे जीआरपी के एसपी केशव कुमार चौधरी ने हापुड़ स्टेशन पर बैठक ली।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कांवड़िए रेल मार्ग से भी कावंड़ लेेने के लिए हरिद्वार रवाना होते हैं। इस दौरान भीड़ होने के चलते कांवड़िए ट्रेन की छतों और इंजन पर लटकर सफर करते हैं।
जो कांवड़ियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखा जाए कि कावंड़िए ट्रेन की छत पर या खिड़की पर न लटकें। उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके अलावा उन्होंने स्टेशन पर साफ सफाई, कैंटीन पर गुणवत्ता युक्त भोजन दिए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में आरपीएफ प्रभारी एसएम असलम, जीआरपी प्रभारी राजेंद्र कुमार, एसएस एमआर मीना उपस्थित थे।
...