{"_id":"5ce292dbbdec2207826dda05","slug":"171558352603-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से आम की बागवानी को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से आम की बागवानी को भारी नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से आम की बागवानी को भारी नुकसान
हापुड़। जिले में इस बार आम का उत्पादन काफी गिर सकता है। 17 मई को भयंकर आंधी और ओलावृष्टि ने 40 फीसदी से अधिक आम की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में किसान खासे परेशान हैं।
गांव सरावनी, आरिफपुर, बहरामपुर, बाहड़ली समेत दर्जनों गांवों में बड़े स्तर पर आम की बागवानी की जाती है। लेकिन आंधी के कारण 40 फीसदी से अधिक फल पेड़ों से टूटकर नीचे गिर गया है। जिसके चलते उत्पादन पर काफी प्रभाव पड़ेगा। किसानों को औने-पौने दामों पर मंडी में कच्चा आम बेचना पड़ रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि जिला प्रशासन व उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों को राहत दिलाना तो दूर नुकसान का आंकलन करना भी मुनासिब नहीं समझा है। जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने इस मामले में डीएम को पत्र भेजकर सर्वे करा, किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
जिला उद्यान अधिकारी एसके शर्मा का कहना है कि आंधी में आम की फसल को नुकसान हुआ है। इस नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।