फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   भाकियू का तहसील घेराव आज

भाकियू का तहसील घेराव आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का तहसील घेराव आज
भाकियू का तहसील घेराव आज
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस उत्पीड़न, टोल प्लाजा पर अवैध वसूली, गन्ना मूल्य की अदायगी समेत किसानों से जुड़ीं समस्याओं के विरोध में भाकियू आज तहसील का घेराव करेगी।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी, संगठन मंत्री हबीब चौधरी, जिला महासचिव दिनेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली त्यागी ने बताया कि सोमवार (आज) को तहसील मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें टोल प्लाजा पर हो रही मनमानी वसूली और पेराई सत्र संपन्न होने के बाद भी किसानों के सैकड़ों करोड़ के गन्ना मूल्य का पेमेंट न होने का मुद्दा प्रमुखता से शामिल रहेगा। जबकि किसानों से जुड़ीं समस्याओं का निराकरण न होने पर भी कड़ा विरोध जताया जाएगा।
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली त्यागी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को पुलिस ने ब्रजघाट गंगानगरी के एक घर का ताला तोड़कर महिलाओं पर निर्ममता से कायरतापूर्ण हमला किया था। जिसको लेकर दोषी पुलिस वालों के निलंबन समेत उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कराए जाने की मांग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने की बजाए दोषियों को बचाने की कोशिश की तो न्याय मिलने तक भाकियू विरोध में बड़ा आंदोलन करेगी। चमन सिंह, फूल सिंह, कैप्टन राजेश, नीरज तोमर, अफजाल चौधरी, प्रमोद त्यागी, माशा अल्ला, ललित तोमर, राजपाल, ऋषिपाल, रविंद्र, अमानत अली, टिलुवा, विशाल अग्रवाल, रमेश बागड़ी, कृष्णपाल गिरि, इमलाक, विनोद त्यागी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed