फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शुगर मिल पेराई सत्र बंद होने का पहला नोटिस जारी हुआ

शुगर मिल पेराई सत्र बंद होने का पहला नोटिस जारी हुआ

Tue, 22 May 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल पेराई सत्र बंद होने का पहला नोटिस जारी हुआ
शुगर मिल पेराई सत्र बंद होने का पहला नोटिस जारी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल द्वारा पेराई सत्र बंद होने का पहला नोटिस जारी हो गया है। इससे किसानों में अपना-अपना गन्ना जल्द से जल्द डालने की होड़ लग गई है। रविवार की रात गन्ने के वाहनों की भीड़ के चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई।

सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन द्वारा पेराई सत्र बंद करने के लिए पहला नोटिस जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही किसानों में अपना गन्ना मिल में पहुंचाने की होड़ मच गई। रविवार की रात में सिंभावली क्षेत्र के आसपास के गांवों के किसान भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रालियों में गन्ना भरकर मिल के लिए रवाना हो गए। हाईवे समेत अन्य मार्गों पर गन्ने से भरे वाहनों का दबाव बनने से जाम के हालात पैदा हो गए। रविवार की रात गन्ना लेकर पहुंचे किसान सोमवार की दोपहर तक भी मिल गेट तक नहीं पहुंच सके। एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में होड़ मच गई, जिसके चलते नहर पटरी किनारे नवादा रोड पर भी जाम लग गया। वहीं नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की लाइन लगने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। शुगर मिल के सीजीएम करन सिंह का कहना है कि किसानों को अफरा-तफरी नहीं मचानी चाहिए। सभी किसानों का गन्ना लिया जाएगा। पहला नोटिस जारी तो किया गया है, लेकिन पेराई सत्र बंद करने की तारीख निश्चित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed