फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विद्युत दरों में भारी बढ़ोतरी, अब आम आदमी की जेब होगी ढीली

विद्युत दरों में भारी बढ़ोतरी, अब आम आदमी की जेब होगी ढीली

Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
विद्युत दरों में भारी बढ़ोतरी, अब आम आदमी की जेब होगी ढीली
विद्युत दरों में भारी बढ़ोतरी, लोगों को लगा जोर का झटका
विज्ञापन

शहरी अंचल में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी, देहात अंचल में अनमीटर्ड उपभोक्ताओं पर पड़ी दोहरी मार,
-बढ़े रेट वापस न लेने पर भाकियू ने दी चक्का जाम की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत दरों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को जोर का झटका दिया है। इसमें करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। देहात के अनमीटर्ड उपभोक्ताओं पर दोहरी तो शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर करीब 25 फीसदी बढ़ोतरी की मार पड़ी है। देहात के मीटर्ड उपभोक्ताओं को भी अधिक जेब ढीली करनी होगी। आयोग के इस फैसले पर भाकियू ने आपत्ति जताई है और बढ़ी दर वापस न लेने पर समूचे प्रदेश में चक्का जाम की चेतावनी दी है।
जून-जुलाई महीने में पावर कारपोरेशन ने बिजली टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। काफी जद्दोजहद के बाद बृहस्पतिवार को नया टैरिफ विद्युत नियामक आयोग ने जारी कर दिया। इससे देहात अंचल के लोगों पर दोहरी मार पड़ी है। विद्युत चार्ज के साथ ही फिक्सड चार्ज में भी काफी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

देहात अंचल में जिन उपभोक्ताओं के घर मीटर नहीं लगे हैं, उन्हें अब बीते महीनों के मुकाबले दोगुना बिल जमा करना होगा। वहीं मीटर उपभोक्ताओं को भी अधिक जेब ढीली करनी होगी। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी करीब 25 फीसदी अधिक पैसा खर्चना होगा। इस फैसले से नाखुश भाकियू ने जल्द बढ़े दामों को वापस न लिए जाने पर प्रदेश में चक्का जाम की चेतावनी दी है। भाकियू जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री व नितिन बाना का कहना है कि आयोग ने विद्युत दर बढ़ाने से पहले किसी से बातचीत नहीं की है। इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात अंचल के अनमीटर्ड उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ
क्षमता पुराना टैरिफ नया टैरिफ
2 किलोवाट 180 रुपये 360 रुपये
2 केवी से ऊपर 200 रुपये 400 रुपये
देहात अंचल के मीटर्ड उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ
यूनिट पुराना टैरिफ नया टैरिफ
0-50 2 रुपये/यूनिट 2.75 रुपये/यूनिट
51-150 3.90 रुपये/यूनिट 4.90 रुपये/यूनिट
151-300 4.95 रुपये/यूनिट 5.40 रुपये/यूनिट
301-500 5.60 रुपये/यूनिट 6.20 रुपये/यूनिट
501 से ऊपर 6.20 रुपये/यूनिट 6.95 रुपये/यूनिट
शहरी क्षेत्र के मीटर्ड उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ
यूनिट पुराना टैरिफ नया टैरिफ
0-151 3.50 रुपये/यूनिट 5 रुपये/यूनिट
151-300 6.70 रुपये/यूनिट 7 रुपये/यूनिट
301-1000 7.75 रुपये/यूनिट 8 रुपये/यूनिट
1000 से ऊपर 7.95 रुपये/यूनिट 8.30 रुपये/यूनिट
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि बिजली की बढ़ी दरों का टैरिफ प्राप्त होते ही नई दरें लागू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed