फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   इंतजार खत्म, 2 अक्तूबर से गढ़ रोड फ्लाई ओवर पर वाहन भरेंगे फर्राटा

इंतजार खत्म, 2 अक्तूबर से गढ़ रोड फ्लाई ओवर पर वाहन भरेंगे फर्राटा

Wed, 23 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
इंतजार खत्म, 2 अक्तूबर से गढ़ रोड फ्लाई ओवर पर वाहन भरेंगे फर्राटा
दो अक्तूबर से गढ़ रोड फ्लाईओवर पर वाहन भरेंगे फर्राटा
विज्ञापन


- सीएम के आदेश के बाद निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
- फ्लाईओवर के अधर में होने से तीन साल से दो हिस्सों में बंटा हुआ है शहर

जतिन त्यागी
हापुड़।
शहर लोगों को अब गढ़ गढ़ रोड जाने के लिए अब पूरे शहर को चक्कर लगाने से निजात मिल जाएगी। दो अक्तूबर से फ्लाई ओवर पर वाहन फर्राटा भरेंगे। सेतु निगम के एमडी ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं शेष निर्माण राशि का पैसा जल्द आवंटित कराने का भी आश्वासन दिया है। इस कवायद से चार साल से अधर में लटका गढ़ रोड फ्लाईओवर का निर्माण पूरा नहीं होने से दो हिस्सों में बंटे शहर के लोगों को अब जल्द ही राहत मिल मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, गढ़ रोड फ्लाई ओवर का निर्माण वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। उस समय निर्माण की अनुमानित लागत 31.49 करोड़ रुपये थी। लेकिन बीच में एक वर्ष तक फ्लाईओवर का निर्माण सुस्त रफ्तार में चल रहा था। इसके चलते शहरवासियों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। इतना ही नहीं मंडी तक जाने में भी उद्यमी और किसानों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ता है। उक्त मार्ग बेहद जर्जर होने के चलते कई बार वाहन हादसे का शिकार हो जाते थे। कुल मिलाकर फ्लाई ओवर निर्माण पूरा न होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे थे। अब निर्माण कार्य को रफ्तार देने के लिए अफसरों ने 5.33 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृति के लिए भेजी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बीते दिनों सेतु निगम के एमडी ने फ्लाई ओवर का निरीक्षण कर अफसरों को हर हाल में दो अक्तूबर से पहले चालू कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शेष पैसा जल्द आवंटित कराने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

सेतू निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 2 अक्तूबर से फ्लाई ओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जायेगा। निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है।
जिलाधिकारी कृष्णा करूनेश का कहना है कि हाल फिलहाल में नोडल अधिकारी ने भी निरीक्षण कर जल्द फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे, इस संबंध में सेतु निगम के अफसरों ने दो अक्तूबर से पूर्व निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही है। वह भी इसको लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed