फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिजलीघर की शोभा बढ़ा रही मोबाइल कैश वैन

बिजलीघर की शोभा बढ़ा रही मोबाइल कैश वैन

Sat, 19 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर की शोभा बढ़ा रही मोबाइल कैश वैन
फाल्ट से चार घंटे गुल रही आधे शहर की बत्ती
विज्ञापन


- दिल्ली रोड बिजलीघर का फीडर नंबर 4 बंद होने से आई समस्या
- 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से शिवपुरी की भी बत्ती गुल

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से शनिवार को चार घंटे तक हजारों घरों की बत्ती गुल रही। फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए निगम कर्मियों को दिल्ली रोड बिजलीघर का चार नंबर फीडर बंद रखना पड़ा। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। उधर, बरसात के कारण शिवपुरी में लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसर्फामर फुंक जाने से मोहल्ले की बत्ती करीब 10 घंटे तक गुल रही।
दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर 4 से लज्जापुरी, बैंक कालोनी, अर्जुननगर, चमरी, अपना घर कालोनी, सिद्धार्थनगर को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे एचटी लाइन में फाल्ट हो जाने से आधा दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई, सूचना से निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में निगम कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी। इससे फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए चार घंटे तक फीडर को बंद रखना पड़ा। ऐसे में हजारों घरों की बत्ती गुल पड़ी रही। वहीं, बरसात के कारण भी शहरवासियों को समस्याएं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

उधर, शिवपुरी में लगा 400केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर बरसात के कारण फुंक गया, करीब 10 घंटे तक लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि फाल्ट के कारण यह समस्या बनी थी। जिसे दुरस्त करा लोगों को राहत दिला दी गई है।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

फोटो फाइल संख्या 19एचपीआर पीएच-05

बिजलीघर की शोभा बढ़ा रही मोबाइल कैश वैन

- काउंटरों पर कतार लगाने को मजबूर हैं उपभोक्ता

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में हो रही परेशानी से बचाने के लिए विद्युत निगम ने मोबाइल कैश वैन की सुविधा शुरू की थी। लेकिन मजे की बात यह है कि कैश वैन बिजलीघरों की शोभा बढ़ा रही है। भले ही उपभोक्ता घंटों कतार में लगकर काउंटरों पर बिल जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों निगम अफसरों ने मोबाइल वैन सुविधा चालू करायी थी। वैन को नगर में घुमाया जाना था, ताकि उपभोक्ता अपने घरों पर ही बिल जमा कर सकें। लेकिन अफसरों की अनदेखी के चलते यह सुविधा उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पा रही है। आलम यह है कि इन दिनों मोबाइल वैन दिल्ली रोड बिजलीघर की शोभा बढ़ा रही है। आश्चर्य की बात यह है कि निगम अफसर इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि इस तरह बिजलीघर पर मोबाइल वैन को खड़ा नहीं किया जा सकता। इस मामले की वह जांच करा, आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed