{"_id":"5c783587bdec2273a83bb2b4","slug":"161551381895-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन फिटनेस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन फिटनेस सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन फिटनेस सुविधा
हापुड़। परिवहन निगम में ऑनलाइन फिटनेस की सुविधा 6 मार्च से शुरू हो जाएगी। वाहन मालिक अपने वाहनों की ऑनलाइन फिटनेस करा सकेंगे।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 के नियम 39 के उपनियम 3 में दी गई व्यवस्था, जिसमें वाहन मालिक निरीक्षण की तिथि स्वयं निर्धारित कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रस्तावित ऑनलाइन फिटनेस व्यवस्था में वाहन स्वामी वाहन 4.0 ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर फिटनेस समाप्ति की तिथि से 45 दिन की समयाविधि के बीच कोई भी तिथि चयन कर सकते हैं।
उन्होंने फिटनेस के लाभ बताते हुए कहा कि समय चयन के बाद फिटनेस निरीक्षण और फिटनेस ग्रांट फीस को ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन व्यवस्था सरल व पारदर्शी है। उन्होंने वाहन स्वामियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।