{"_id":"5c0abae1bdec2241a004b2d2","slug":"161544207073-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी हुई तो लेखपाल और ग्राम सचिवों पर भी गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी हुई तो लेखपाल और ग्राम सचिवों पर भी गिरेगी गाज
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोकशी हुई तो लेखपाल और ग्राम सचिवों पर भी गिरेगी गाज
हापुड़। लोकसभा चुनाव से पहले अचानक गोकशी की बढ़ती घटनाओं को लेकर शासन सतर्क हो गया है। इस संबंध में शासन के मुख्य सचिव अनूप कुमार पांडेय ने निर्देश दिये हैं कि किसी गांव में गोकशी होती है तो इसके लिए संबंधित लेखपाल और ग्राम सचिव भी जिम्मेदार होंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर कांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोकशी के संबंध में बैठक ली थी। इसके बाद शासन के मुख्य सचिव अनूप कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लेखपालों और ग्राम सचिव की जिम्मेदारी तय कर दी जाए कि जिस गांव में उनकी वर्तमान तैनाती है वह अपने संबंधित क्षेत्र में गोकशी पर नजर बनाकर रखें। किसी गांव में या जंगल में गोकशी होती है तो इसके लिए हल्के का दरोगा या बीट कांस्टेबल तो जिम्मेदार होंगे ही लेखपाल और ग्राम सचिव भी जिम्मेदार होंगे।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लोकसभा चुनाव-2019 से पहले षड्यंत्रकारी गोकशी को लेकर बवाल को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
---
जिला प्रशासन ने मांगा स्लॉटर हाउस का ब्यौरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद से जिले में अवैध रूप से संचालित सभी स्लॉटर हाउस को बंद करने के निर्देश दिये जा चुके हैं। लेकिन हापुड़ में अभी भी इस पर पूर्ण रूप से पाबंदी नहीं लगी है। बुलंदशहर रोड पर लगातार आ रही दुर्गंध और शिकायतों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में अवैध कटान भी हो रहा है और हड्डी को गलाकर सरेस आदि भी बनाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका से पूर्व में संचालित और बंद कराये गए स्लॉटर हाउसों के संबंध में ब्यौरा मांगा गया है।