फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कब्जा न लेने वाले दुकानदारों के आवंटन होंगे रद्द

कब्जा न लेने वाले दुकानदारों के आवंटन होंगे रद्द

Wed, 05 Dec 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कब्जा न लेने वाले दुकानदारों के आवंटन होंगे रद्द
कब्जा न लेने वाले दुकानदारों के आवंटन होंगे रद्द
विज्ञापन

हापुड़। शहर में बढ़ती जाम की समस्या से निपटने के लिए एचपीडीए द्वारा बसाया गया ट्रांसपोर्ट नगर तीन साल बीतने पर भी वीरान है। ट्रांसपोर्ट नगर विकसित न होने के चलते जाम की समस्या भी कम होने का नाम नहीं ले रही है, ऐसे में डीएम अदिति सिंह ने सख्त रूख इख्तियार किया है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित दुकानदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। दुकानों पर कब्जा न लेने की स्थिति में एचपीडीए द्वारा आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2015 में ट्रांसपोर्ट नगर योजना की शुरूआत की थी। दिल्ली रोड पर 50 एकड़ भूमि में इस योजना के तहत 426 दुकानों का आवंटन किया जाना था। जिनमें से 423 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। लेकिन समस्या यह है कि आवंटन होने के बावजूद दुकानदारों ने ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट नहीं किया है। वहीं इसके अलावा यहां गोदाम, पेट्रोल पंप आदि के लिए भी प्लाट आवंटित हो चुके हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर में कोई बसावट नहीं हो पाई है। हालांकि पूर्व में भी इन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आज ट्रांसपोर्ट नगर पूरी तरह से वीरान पड़ा है। जबकि शहर में जगह जगह खड़े ट्रकों और दूसरे बड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति रहती है। इस स्थिति को देखते हुए डीएम अदिति सिंह ने इस संबंध में दुकानदारों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्री नहीं कराई तो आवंटन होगा रद्द
ट्रांसपोर्ट नगर में अधिकांश दुकानदार ऐसे हैं, जिन्हें दुकान तो आवंटित हो गई है लेकिन उन्होंने रजिस्ट्री नहीं कराई है। डीएम ने एचपीडीए से ऐसे दुकानदारों की सूची मांगी है तथा उन्हें जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने के नोटिस जारी करने , ऐसा न करने पर आवंटन रद्द करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा के लिए स्थापित हो चुकी है पुलिस चौकी
दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर योजना के तहत पिछले तीन साल से प्रक्रिया चल रही है। ट्रांसपोर्टरों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए टीपी नगर पुलिस चौकी की भी स्थापना हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद आवंटी यहां अपनी दुकानों पर कब्जा लेने को तैयार नहीं हैं।


योजना एक नजर में
स्थान - दिल्ली रोड, ट्रांसपोर्ट नगर
भूमि - 50 एकड़
कुल दुकानें - 426
आवंटित दुकानें - 423

कोट--
ट्रांसपोर्ट नगर योजना की शुरूआत 2015 में हुई थी, लेकिन अभी तक भी शहर के ट्रांसपोर्टर यहां शिफ्ट नहीं हुए हैं। भारी वाहनों के आवागमन के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है, इसलिए इस संबंध में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
- अदिति सिंह, जिलाधिकारी हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed