फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गढ़ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी खारिज

गढ़ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी खारिज

Tue, 30 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
गढ़ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ  अविश्वास प्रस्ताव भी खारिज
गढ़ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
विज्ञापन


हापुड़। सिंभावली ब्लाक प्रमुख के बाद सोमवार को डीएम अदिति सिंह ने गढ़ ब्लाक प्रमुख निशा यादव के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया। डीपीआरओ द्वारा जांच के दौरान 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र फर्जी पाए गए हैं। ऐसे में बहुमत से कम समर्थन मिलने पर अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया गया।
गौरतलब है कि अंशु सिद्धू, बिजेंद्र, मतलूब खां, वीरपाल द्वारा गढ़ ब्लाक प्रमुख निशा यादव के खिलाफ 22 अक्तूबर क ो अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा गया था। जिस पर कुल 101 में से 62 शपथ पत्र संलग्न किये गए थे। जिन पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर मौजूद थे। जिसकी जांच डीपीआरओ को सौंपी गयी थी। डीपीआरओ ने शपथ पत्रों का सत्यापन किया। जांच में 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों राजकुमार पुत्र हरकेश, महेंद्र पुत्र बाबू सिंह, अंकुर पुत्र वीरेश पाल, सलीम पुत्र खुरसेद, हरेंद्र पुत्र श्रीपाल, धमेंद्र पुत्र ओमप्रकाश, सुधीर पुत्र कालीचरण, मिथलेश पत्नी दीप चंद, इरशाद पुत्र अब्बास, किरनवती पुत्री नरेंद्र कुमार, नीशू पत्नी सोनू, अमरेश पत्नी संजय कुमार, श्रीपाल पुत्र सुखबीर, अनीता सिंह पत्नी दिनेश कुमार व भोजवीर पुत्र परमा सिंह द्वारा अपने लिखित बयान में स्पष्ट किया गया है कि उनके द्वारा अविश्वास प्रस्ताव नोटिस या शपथ पत्र पर हस्ताक्षर, अंगूठा नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जबकि चार क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित नहीं मिले। कुल मिलाकर 101 के सापेक्ष 43 सदस्यों के हस्ताक्षर ही सही पाये गए। जो आधे से कम है। ऐसे में डीएम अदिति सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। वहीं अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद निशा यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed