{"_id":"5b6ed7ce4f1c1be2588b6448","slug":"161533990862-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन गांवों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन गांवों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन गांवों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल
हापुड़। जिले के तीन गांवों में तीन नए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। प्रद्रेश के सभी जिलों के पंचायतीराज अधिकारी को शासन ने पत्र भेजकर गांवों की सूची तैयार करने के आदेश जारी किए हैं।
शासन के उप सचिव जोगेेंद्र प्रसाद की ओर से पंचायती राज निदेशक को जारी पत्र में पूरे प्रदेश में अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने के लिए कुल सौ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से नौ करोड़ रुपये सरकार की ओर से जारी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से प्रदेश के प्रत्येक जिले के तीन गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनाये जाने की योजना है। एक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में करीब 26 लाख की लागत आने की उम्मीद है। शासन ने इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग से गांवों के चयन कर सूची भेजने के आदेश दिए हैं। गांवों के चयन के बाद निर्माण कार्य शुरू करने से पहले मानचित्रों को आवश्यकता अनुसार विकास प्राधिकरण या सक्षम लोकल अथारिटी से स्वीकृत कराने को कहा गया है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त न करने के निर्देश भी दिये गए हैं। डीपीआरओ लालचंद गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते फिलहाल आदेश उन्हें प्राप्त नहीं हुए हैं, लेकिन तीन गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनाये जाने की योजना है। इसके लिए गंगा किनारे के गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। बाकी शासनादेश प्राप्त होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।