{"_id":"5b3fb3864f1c1b18308b4b4f","slug":"161530901382-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर भड़के लोगों ने जमकर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली पर भड़के लोगों ने जमकर हंगामा किया
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटतौली पर भड़के लोगों ने किया जमकर हंगामा
गढमुक्तेश्वर। घटतौली पर भड़के लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए एसडीएम से राशन डीलर को निलंबित करने की मांग की।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में शुक्रवार की सुबह राशन का वितरण हो रहा था, तो वहां मौजूद लोग घटतौली का आरोप लगा हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि घटतौली करने के साथ ही डीलर निर्धारित दर से अधिक वसूली कर रहा है, जो गरीब और कमजोर परिवारों से जुड़े लोगों को राशन भी नहीं दे रहा है। राशन डीलर ने आरोपों को नकारा तो ग्रामीणों का पारा और भी चढ़ गया और वे नारेबाजी करने लगे। घटतौली और अधिक वसूली होने के साथ ही राशन डीलर के व्यवहार से गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम समेत आपूर्ति निरीक्षक से शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर आपूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी गई है, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।