{"_id":"5b03116d4f1c1bd7408b6d58","slug":"161526927725-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के चार गांव स्वस्थ्य, खुशहाल मिशन में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के चार गांव स्वस्थ्य, खुशहाल मिशन में शामिल
Updated Tue, 22 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चार गांव स्वस्थ, खुशहाल मिशन में शामिल
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय अपर निदेशक डा. मंजू वैश्य ने बताया कि जिले के चार गांव स्वस्थ गांव खुशहाल गांव मिशन में चयनित हुए हैं। मंडल स्तर की टीम के निरीक्षण में निर्धारित चारों मानकों पर उक्त गांव खरे उतरे हैं। यहां बेहतर विकास कार्यों के लिए शासन की ओर से चयनित प्रत्येक गांव को 50-50 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया।
डा.मंजू सोमवार को गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल में सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन/सिफ्सा के अंतर्गत आयोजित ग्राम प्रधान सम्मेलन कार्यक्रम में बोल रहीं थी। उन्होंने बताया कि गांवों के सहयोग के बिना देश स्वस्थ व स्वच्छ नहीं हो सकता। इसलिए केंद्र सरकार ने गांवों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वस्थ गांव खुशहाल गांव योजना शुरू की है।
इस योजना के अंतर्गत गांवों को चार निर्धारित मानक, संस्थागत प्रसव 90 फीसदी से अधिक कराने, गर्भवती महिला की पहली तिमाही जांच 90 फीसदी से अधिक, तीन गर्भवस्था की जांच व आयरन की गोली 90 फीसदी से अधिक महिलाओं को देने, एक वर्ष तक के 90 फीसदी से अधिक बच्चों का टीकाकरण आदि मानक पूरे करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले से 12 गांवों की सूची सीएमओ द्वारा भेजी गई थी। इसमें से 4 गांव नवादा, खईय्या, लोधीपुर सोमन, नरायना सभी मानकों को पूरा करते हैं। इसके लिए चारों गांवों के प्रधानों को 50-50 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य ग्राम प्रधानों से भी सरकार के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।
डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधानों से मिले सहयोग के बाद ही आज जिला ओडीएफ मामले में प्रदेश में टॉप पर है। जिले में 200 से अधिक मॉडल स्कूल तैयार किए जा चुके हैं। स्वच्छता के प्रति गांवों में पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के सपने को साकार करना है। इसके लिए हमें सहयोग करना चाहिए। टीबी के रोगियों को पोषण योजना के तहत 500 रुपये/माह व सरकारी अस्पताल तक आने जाने के लिए 100 रुपये/दिन किराया खर्च दिया जाता है। रीजनल कॉर्डिनेटर अमरीश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर एसीएमओ डा. वेद प्रकाश, डा. रेखा शर्मा, सतीश कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. संजीव, डा. प्रवीण शर्मा, सुशील चौधरी समेत अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।