{"_id":"5a7c94834f1c1b90268b91b3","slug":"161518113923-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी की चिंगारी से गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ी की चिंगारी से गन्ने की फसल जली
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीड़ी की चिंगारी से गन्ने की फसल जली
गढ़मुक्तेश्वर। बीड़ी की चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लगने से करीब दो बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों और दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शरीफाबाद निवासी विमलेश चौहान का खेत डहरा कुटी में है जिसमें बृहस्पतिवार शाम एक युवक ने बीड़ी पीने के बाद खेत में फेंक दी। इसकी चिंगारी से फसल में आग पकड़ ली। खेत से आग की लपटें उठती देखकर आस-पास मौजूद दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विमलेश को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश कर दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। तब तक करीब दो बीघा फसल जल चुकी थी।