{"_id":"5a15d1474f1c1b3c3d8b925b","slug":"161511379271-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग प्रतिशत जानने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग प्रतिशत जानने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रही
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वोटिंग प्रतिशत जानने को लोगों में उत्सुकता बनी रही
- वोट डालकर बाहर आते लोगों से जानकारी हासिल करने को जुटती रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मतदान से ज्यादा मतदाताओं में रूझान और प्रतिशत जानने की उत्सुकता रही। मतदान केंद्रों के बाहर जमा भीड़ अपने-अपने कयास लगाती रही या फिर एक दूसरे से जानकारी कर आइडिया लिए जाते रहे।
मतदान के दौरान दिनभर मतदान केंद्रों के आसपास जमा प्रत्याशियों के समर्थकों में यह उत्सुकता बनी रही कि अंदर पोलिंग किस प्रत्याशी की अधिक हो रही है। इसलिए वह हर आने-जाने वाले शख्स और समूहों को मतदान केंद्र के बाहर निकलते ही पकड़कर सहज से रूझान पूछते।
हालांकि अधिकांश मतदाता चुप्पी साधे हुए निकल जाते। जबकि बहुत से खुलकर कह जाते कि उन्होंने किस प्रत्याशी को वोट किया है। कुल मिलाकर इस बार चुनाव आयोग की सख्ती के चलते अंदर की खबर बाहर कम आ रही थी।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर बीच-बीच में पहुंचती प्रेस की टीम के आसपास तो लोगों की भीड़ जुट जाती। प्रभावशाली लोग प्रेस के सदस्यों को घेरकर पूछते अंदर क्या चल रहा है। आपको ज्यादा मालूम होगा। लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिलने पर लोग मायूस हो जाते।