{"_id":"6aef5ff88dccfba2bc0900ab","slug":"lakhs-spent-on-cleaning-drains-yet-the-road-in-ayodhyapuri-is-flooded-with-sewage-water-hapur-news-c-135-1-hpr1005-151734-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नालों की सफाई पर लाखों खर्च, अयोध्यापुरी में सड़क पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नालों की सफाई पर लाखों खर्च, अयोध्यापुरी में सड़क पर बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन
हापुड़। अयोध्यापुरी में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। नालों की नियमित सफाई न होने से शनिवार को मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भर गया। इससे हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई।
स्थानीय नागरिकों और बच्चों को विशेष दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हुए। स्थानीय निवासी विक्की शर्मा ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नाले बने हैं। इसके बावजूद वे जगह-जगह से चोक हैं। इस कारण गंदा पानी बार-बार सड़क पर आ जाता है। छोटी दिवाली पर दोपहर में भी जलभराव हुआ। पानी लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच गया।
राजीव शर्मा, उमेश कुमार सिंह और सरोज देवी ने बताया कि यह समस्या रोज की है। दुर्गंध के कारण भी लोगों को परेशानी होती है। निवासियों ने नालों की तत्काल सफाई और पानी की समुचित निकासी की मांग की है। इस मामले में ईओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि टीम भेजकर समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई बेहतर तरीके से करा दी गई है।