{"_id":"6aef5f64057efd68a805a7f2","slug":"uninterrupted-power-supply-to-be-ensured-during-diwali-teams-on-standby-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1002-151717-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिवाली पर मिलेगी निर्बाध बिजली, टीमें मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिवाली पर मिलेगी निर्बाध बिजली, टीमें मुस्तैद
विज्ञापन
हापुड़। दिवाली के त्योहार पर जिले को 24 घंटे बिजली मिलेगी। शासन ने दिवाली पर निर्बाध आपूर्ति के आदेश दिए हैं। बिजली विभाग ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
बिजलीघरों पर रात्रिचर गैंग सहित अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। 24 घंटे अवर अभियंताओं की निगरानी भी रहेगी। नियंत्रण कक्ष से बढ़ी मांग के अनुसार आपूर्ति का कोड जारी किया गया है। यह कोड भैयादूज तक प्रभावी रहेगा, इस दौरान बिजली नहीं काटी जा सकेगी। जिले के सभी 53 उपकेंद्रों के अवर अभियंता और एसडीओ को कड़े निर्देश दिए गए हैं। ट्रांसफार्मर और लाइनों की निगरानी के लिए अलग से टीम बनाई गई है। यह टीम तेज रिसाव या लाइन में खराबी की सूचना पर तत्काल उसे ठीक करेगी। जिले में रोस्टिंग और ब्रेकडाउन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
बिजली आपूर्ति से संबंधित परेशानी होने पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष खुला रहेगा। उपभोक्ता 1912 नंबर पर फोन कर सकते हैं। अधिशासी अभियंता गढ़ डिवीजन के लिए 9193319860 पर शिकायत की जा सकेगी। हापुड़ डिवीजन के लिए 9193319901 और पिलखुवा डिवीजन के लिए 9193319810 नंबर जारी किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की पुष्टि की है।