{"_id":"5d1cf19e8ebc3e3c8653c74b","slug":"15621779263-garh-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गढ़ बार अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी
- चार और पांच को नामांकन, 6 जुलाई को होगी नाम वापसी
- 9 जुलाई को मतदान के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित होंगे
फोटो 10
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को गढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। इसके तहत 4 से 5 जुलाई को नामांकन और 6 जुलाई को नाम वापसी और 9 जुलाई को मतदान के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
अध्यक्ष पद पर 25 जून को निर्विरोध निर्वाचित होने वाले प्रवेश चौहान ने दो जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे रिक्त हुए गढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी चौधरी अमरपाल सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी हेमंत गौड़ ने अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि चार से पांच जुलाई तक नामांकन दाखिल होंगे, जिसके बाद 6 जुलाई को नाम वापसी होने पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा होगी। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई की सुबह दस से लेकर शाम चार बजे तक कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान होगा, जिसके समापन पर उसी दिन मतगणना कराकर देर शाम तक चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान बार सचिव मोहम्मद कलीम, उपाध्यक्ष शीशपाल चौहान, पूर्व अध्यक्ष सुबोध त्यागी नरेंद्र गुप्ता, बलराज त्यागी, सतेंद्र चौधरी, नरेश गिल, ओमपाल मावी, सुरेंद्र नागर, मनोज गोयल, धनवंत राय, रोहताश सिंह, ठाकुर सुकेंद्र, राकेश सक्सेना, केएल चौहान, विक्की गुप्ता, अवनीश चौधरी, सुहेल आलम, महताब अली, शाकिर अली, रिजवान, पवन कंसल, इंतजार, मोहित गुप्ता, हरिशंकर राणा, अनुज चौहान, कृष्ण प्रजापति, संदीप सैनी समेत दर्जनों वकील मौजूद रहे।