फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लखनऊ में चल रहे धरने को गढ़ के बिजली कर्मियों ने समर्थन दिया

लखनऊ में चल रहे धरने को गढ़ के बिजली कर्मियों ने समर्थन दिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में चल रहे धरने को गढ़ के बिजली कर्मियों ने समर्थन दिया
लखनऊ में चल रहे धरने को गढ़ के बिजली कर्मियों ने दिया समर्थन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। लखनऊ में चल रहे बेमियादी धरने को गढ़ के निविदा संविदा बिजली कर्मियों ने समर्थन दिया। जो आज से हड़ताल पर जाकर मांग पूरी होने तक कोई भी कामकाज नहीं करेंगे।
गढ़ डिवीजन से जुड़े निविदा संविदा बिजली कर्मियों ने खंड अध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी, सचिव जसवंत सिंह और मीडिया प्रभारी शिवकुमार गिरि के नेतृत्व में एक्सईएन राकेश कुमार और एसडीओ हरि सिंह को ज्ञापन दिया, जिसमें उल्लेख किया है कि निविदा संविदा बिजली कर्मियों की लंबित चल रहीं मांगों के संदर्भ में प्रदेश संगठन के तत्वावधान में लखनऊ मुख्यालय पर 30 जून से बेमियादी धरना दिया जा रहा है। इसके समर्थन में गढ़ डिवीजन के निविदा संविदा बिजली कर्मी भी तीन जुलाई से हड़ताल पर जाकर लखनऊ में चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त होने तक कोई भी कामकाज नहीं करेंगे। राजकुमार उपाध्याय, नरेंद्र त्यागी, जाने आलम, सुंदर सिंह, शौकीन अली, सोनू, गौरव, लोकेश का कहना है कि संबंधित बिजली ठेकेदार ने यह जानकारी भी मिली है कि 30 जून के बाद यूपी पावर कारपोरेशन का किसी भी फर्म के साथ नया अनुबंध नहीं हो पाया है, जो सीधे तौर पर निविदा संविदा कर्मचारियों के हित से खुली खिलवाड़ है।
विज्ञापन

फाल्ट की ठीक कराने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई
- एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि निविदा संविदा बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार की सूचना मिल गई है, जिसके मद्देनजर लाइन में होने वाले फाल्ट व किसी भी तकनीकी गड़बड़ी को तत्काल ठीक कराने के लिए वैकल्पिक तौर पर रिटायर्ड बिजली कर्मियों समेत प्राइवेट तौर पर बिजली संबंधी कामकाज करने वालों की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed