{"_id":"5d1ba3e78ebc3e3cc1645432","slug":"156209249616182-hapur-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंरक्षण के लिए 182 तालाबों पर कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंरक्षण के लिए 182 तालाबों पर कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संरक्षण के लिए 182 तालाबों पर कार्य शुरू
हापुड़। जलसंरक्षण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर दिखायी दे रहा है। जिले में 182 तालाबों के सुंदरीकरण के साथ गांवों में सोख्ता, गड्ढा व स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की कार्यवाई की जा रही है। मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों ने गांव पहुंचकर सत्यापन किया।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि जिले में जल संरक्षण अभियान को गति प्रदान की गयी है। जिले के 182 तालाबों पर एक साथ कार्य प्रारंभ किया गया है। गांवों में सोख्ता गड्ढा निर्माण के अलावा स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य सही ढंग से हो इसके लिए मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर स्थलीय निरीक्षण कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि यह कार्य तत्काल प्रभाव से सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। अभियान में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाएगी ताकि जल संरक्षण अभियान को जनपद में सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न कराया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि समस्त खंड विकास अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। तालाबों का सुंदरीकरण और उनका रखरखाव कार्य मनरेगा एवं ग्राम निधि के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।