फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चार शावकों के बाद तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से किसानों में दहशत बढ़ी

चार शावकों के बाद तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से किसानों में दहशत बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
चार शावकों के बाद तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से किसानों में दहशत बढ़ी
तेंदुए का जोड़ा देख किसानों में बढ़ी दहशत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर के जंगल में तेंदुए का जोड़ा दिखने से किसान दहशत में हैं। पूर्व में भी एक किसान को चार शावक दिखाई दिए थे। जिसकी सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची थी। लेकिन उन्हें पकड़वाने का प्रयास नहीं किया गया। जिससे किसानों में रोष है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर के किसान लक्कू शर्मा की ईख के खेत में बुधवार की सुबह तेंदुए के चार शावक अठखेली कर रहे थे, जिन पर नजर पड़ते ही आसपास में तेंदुए का जोड़ा होने की आशंका से भयभीत किसान उल्टे पांव जंगल से लौट आया था। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने वन टीम को बुलाकर आसपास के खेतों में खड़ीं फसलों को घेरकर कई घंटों तक खोजबीन की थी। लेकिन उस दौरान शावकों समेत तेंदुए के जोड़े का कोई अता पता लगने की बजाए खेतों की मिट्टी में जंगली जानवरों के के पंजों केे निशान मिले थे। जिन्हें किसान तेंदुए के शावकों के पंजों के निशान मान रहे हैं, लेकिन वन विभाग फौरी तौर पर पंजों के निशानों को फिशिंग कैट प्रजाति से जुड़े जानवरों का मानकर चल रहा है। शुक्रवार को माधापुर का किसान सुखबीर और रमेश शुक्रवार की सुबह गन्ने की फसल में सिंचाई करने गए थे, जो आहट होने पर तेंदुए जैसे जानवर का जोड़ा दिखाई देते ही उल्टे पांव लौट आए। सुनील, वेदपाल, जयवीे, नरेश का कहना है कि चार शावकों के बाद जंगल में जानवरों का जोड़ा दिखाई देने से पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि चारों शावक तेंदुए के थे, जिनके आसपास ही तेंदुए का जोड़ा भी मौजूद रहता है। किसानों का कहना है कि वन विभाग ने अभी तक जंगल की मिट्टी में लगे पंजों के निशानों के नमूनों की जांच तक नहीं कराई है, जिससे तेंदुए के कुनबे की धरपकड़ को जाल भी नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

रेंजर मोहन सिंह विष्ट का कहना है कि विभागीय स्तर की फौरी जांच पड़ताल में जिन जंगली जानवरों के पंजों के निशान मिट्टी में लगे हुए पाए गए थे, वे फिशिंग कैट प्रजाति से जुड़े लग रहे हैं। हालांकि पंजों के नमूनों की जांच होने के बाद ही सच्चाई का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव के जंगल में तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने के विषय में उन्हें कोई सूचना नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed