{"_id":"5d0e7f568ebc3e0a3936ed78","slug":"156123117411-garh-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवाहित अधेड़ किसान की संदिग्ध दशा में मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविवाहित अधेड़ किसान की संदिग्ध दशा में मौत हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। ठेके से देसी शराब का पव्वा पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा किसान की मौत का कारण क्या है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में देसी शराब ठेके से खरीदा गया पव्वा पीने से शनिवार की शाम को बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा के महेश शर्मा 41 साल की तबीयत बिगड़ गई। उसका शव ठेके से चंद गजों की दूरी पर जंगल में पड़ा हुआ मिला है। महेश शर्मा अविवाहित था और परिजनों के साथ खेतीबाड़ी करता था। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने थाने को खबर कर सिंभावली पुलिस को मौके पर बुला लिया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र ने गांव औरंगाबाद के ठेके खरीदा गया शराब का पव्वा पीने के बाद तबियत बिगड़ने पर मौत होने का उल्लेख कर तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है।