फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई की मांग

छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई की मांग
छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री से छेड़छाड़ और विरोध करने पर जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई न होने पर एसपी से मामले की शिकायत की है।

शिवगढ़ी निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने एक वाले युवक के यहां उसके दोस्त का आना जाना है। दोनों युवक उसकी पुत्री पर गलत नजर रखते हैं और आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं। आरोप है कि 15 जून को उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक और उसका दोस्त दोनों घर में घुस आए और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर बाहर से उसकी पत्नी अंदर घर में पहुंची और पुत्री को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी धमकी देेते हुए फरार हो गए। परिजनों से इस बात की शिकायत करने पर शाम के समय दोनों युवक कुछ अन्य लोगों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुस गए। इन लोगों ने जमकर मारपीट की। बचाव में आई उसकी साली और साले से भी मारपीट की । पुलिस ने सही धाराओं में मामले में कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed