{"_id":"5d0930f38ebc3e690952f2e1","slug":"156088342917-garh-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाभी फंसने से रेलवे फाटक नहीं खुल पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाभी फंसने से रेलवे फाटक नहीं खुल पाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाभी फंसने से नहीं खुल पाया रेलवे फाटक
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ के मीरा रेती से होकर नेशनल हाईवे को जाने वाली महमाई रोड पर गांव अल्लाबख्शपुर के सामने वाले रेलवे फाटक में मंगलवार की दोपहर को कोई तकनीकी गड़बड़ी हो गई, जिससे ट्रेन निकलने के बाद भी चाभी बाहर न आने पर फाटक नहीं खुल पाया। इसके बाद कई ट्रेन इधर से उधर को रवाना हो गईं, लेकिन चाभी न निकलने पर फाटक नहीं खुल पाया।
काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी फाटक न खुलने पर ऑटो, कार, बुग्गी, ट्रेक्टर ट्रॉली, ट्रक, केंटर चालकों को मजबूरी में वापस लौटकर कई मील लंबा फेर काटते हुए दूसरे रास्तों से होकर आना जाना पड़ा। हालांकि इस दौरान बाइकर्स जान हथेली पर रखकर बंद फाटक के नीचे से होकर आते जाते रहे। सूचना मिलने पर स्टेशन प्रबंधन ने टेकभनीशियन को बुलाकर फाटक के बूम में आई तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कराया, तब कहीं जाकर करीब एक घंटा बाद फाटक खुलने पर आवागमन में फिर से सुचारु हो सका।