{"_id":"5d0930ec8ebc3e124660cf11","slug":"156088342320-hapur-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चली रेलवे की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चली रेलवे की जेसीबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने चलाया अतिक्रमण अभियान
पिलखुवा। चंडी मंदिर से गांधी बाजार रेलवे फाटक तक मंगलवार को आरपीएफ की टीम ने ट्रैक के आसपास अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण को ध्वस्त करा गया जिससे बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। आरपीएफ ने लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।
रेलवे प्रशासन को रेल मार्ग के आसपास अतिक्रमण होने की शिकायतें मिल रही थी। लोगों की शिकायत पर उच्चाधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में मंगलवार को आरपीएफ ने चंडी मंदिर से गांधी बाजार रेलवे फाटक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रेल लाइन के किनारे किए गए अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया, लेकिन आरपीएफ की सख्ती के कारण उनकी एक नहीं चली।
आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक डीके दीक्षित ने बताया कि कुछ लोगों ने विरोध किया था। लेकिन उन्हें समझाने पर वे शांत हो गए। उन्होंने बताया कि रेलवे की जमीन पर कब्जा करते हुए लोगों ने पशु पालन के लिए अस्थाई और स्थाई निर्माण किए हुए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। उन्होंने दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।