फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दशहरा मेले के दौरान गाजियाबाद के दंपति से लूटपाट का खुलासा हुआ

दशहरा मेले के दौरान गाजियाबाद के दंपति से लूटपाट का खुलासा हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
दशहरा मेले के दौरान गाजियाबाद के दंपति से लूटपाट का खुलासा हुआ
दंपति से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। दशहरा मेले में स्नान के लिए जा रहे गाजियाबाद के दंपति से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए लुटेरों को शरण देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं उससे लूटा गया एक मोबाइल भी बरामद किया है।

गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के भोपुरा में रहने वाला सुखबीर 12 जून की रात को वह बड़े भाई अरविंद और भाभी ऊषा के साथ बाइक से दशहरा मेले में स्नान के लिए आ रहा था, जिसने टोल प्लाजा के आसपास जाम लगा देख बाइक को अल्लाबख्शपुर से गांव बागड़पुर को जाने वाले संपर्क रास्ते पर मोड़ दिया था। ब्रजघाट से कुछ दूर पहले जंगल में घात लगाकर खड़े पांच बदमाशों ने लाठी और डंडों के बल पर बाइक को रोककर ऊषा के जेवरात, सुखबीर और अरविंद का मोबाइल, हजारों की नकदी और बाइक लूट ली थी। जिसका विरोध करने पर तीनों को घायल भी कर दिया और लूटी गई बाइक पर सवार होकर भाग निकले थे। कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को चौकी में पहुंचाया था, लेकिन रिपोर्ट लिखने की बजाए पुलिस ने पीड़ितों को किसी भी कार्रवाई के बिना भेज दिया था। जिन्होंने हापुड़ जाकर एसपी को दुखड़ा सुनाया था, तब जाकर तीन दिन बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज पाई थी। इस घटना का खुलासा करने में जुटी गढ़ पुलिस को आखिरकार मंगलवार में कामयाबी मिल गई। सीओ ऑफिस में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी आरएम सिंह ने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से देवराज निवासी गांव बसी थाना नरसैना जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से गाजियाबाद के दंपति का लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हो गया है। एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान देवराज ने बताया कि लूट की घटना में उसके बेटे मोनिश के साथ नाजिम गजरौला, रोहिल अल्लाबख्शपुर, राजू बलवापुर समेत एक अज्ञात युवक शामिल था, जिन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद देर रात को गांव में पहुंचकर उसके घर शरण लेकर लूटा गया मोबाइल उसे दिया था। एएसपी ने दावा किया कि घटना में शामिल रहे पांचों लुटेरों की तलाश कराई जा रही है, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ अशोक शुक्ल और इंस्पेक्टर एचआर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed