फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एसपी आफिस पहुंची गैंग रेप पीड़िता

एसपी आफिस पहुंची गैंग रेप पीड़िता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
एसपी आफिस पहुंची गैंग रेप पीड़िता
दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता मंगलवार को एसपी आफिस पहुंची। इस दौरान उसने गांव के कुछ लोगों से जान का खतरा बताया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों की आरोपियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।

मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता ने एएसपी को बताया कि पुलिस से दुष्कर्म की शिकायत करने के बाद गांव के कुछ लोग उसके व उसके मित्र की जान के दुश्मन बन गए हैं। सोमवार को मेरठ में भी उसका पीछा कर हमला करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा कुछ लोग उन पर कभी भी हमला कर सकते हैं। उन्होंने गांव के कुछ लोगों के नाम पुलिस के समक्ष रखते हुए उनसे अपनी जान का खतरा बताया। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोपियों से साठगांठ का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोर्ट ने उसका, उसके पुत्र का और एक आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस उसके पति का भी डीएनए टेस्ट कराना चाहती थी। पीड़िता ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार होंगे। एएसपी राम मोहन सिंह ने नियमानुसार कार्रवाई और सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed