{"_id":"5d092fdb8ebc3e124660cef7","slug":"156088314913-hapur-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी से आठ डिग्री गिरा जिले का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी से आठ डिग्री गिरा जिले का तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्की बूंदाबांदी से आठ डिग्री गिरा जिले का तापमान
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। आसमान में छाए बादल और हल्की बूंदाबांदी से जिले का तापमान डिग्री गिर गया है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार तक बादल छाए रहने से तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बीते दिनों भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल था। जिले का अधिकतम तापमान भी 44 डिग्री तक चल रहा था। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, रात और सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते जिले के तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ मनोज आत्रे के अनुसार बृहस्पतिवार तक आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट की उम्मीद है, बरसात भी हो सकती है।