{"_id":"5d07e9aa8ebc3e3f2631c24f","slug":"15607996452-hapur-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मानकों को ताक पर रखकर हो रहा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मानकों को ताक पर रखकर हो रहा खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सख्ती के बाद भी अवैध खनन पर नहीं लगी रोक
हापुड़। जिले खनन में खेल जारी है। एक बार फिर गांव भटियाना के ग्रामीणों ने फ्रेट कोरिडोर निर्माण के दौरान मानकों के विरूद्ध खनन करने की शिकायत डीएम से की है। इससे किसानों की फसलों को भी नुकसान हो रहा है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जिले में रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर निर्माण कार्य जारी है। रेलवे के भराव के लिए खनन विभाग ने एक कंपनी एलएनटी/लालसंन एंड ट्रेगो को गट्टों को हिसाब से एक मीटर और दो मीटर मिट्टी खनन की अनुमति दी थी। इसमें नान गांव के अलावा भाटियाना गांव सहित कई गांव शामिल थे। लेकिन नान गांव में मानकों को दरकिनार कर खनन करने के बाद भटियाना गांव भी इसी प्रकार का खेल किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पहुंचे गांव भटियाना के ग्रामीणों ने शिकायत की कि यहां अनुमति से अधिक मिट्टी की खुदाई कर खनन किया जा रहा है। जिन स्थानों पर खनन की अनुमति मिली है। वहां खनन माफिया कुछ किसानों से मिलकर चार मीटर तक खुदाई कर कर रहे है। इससे खनन के पास वाले खेतों में मिट्टी कट रही है। जिससे किसानों की फसलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई का पानी निकलकर इन खेतों में चला जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र देकर अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी डीएम कंपनी ठेकेदार को नोटिस जारी कर चुकी हैं। इस मामले में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर खनन अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मानकों के अनुसार खनन न पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।